News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कोविड से मृत साथियों को एन0एच0एम0 संविदाकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धान्जली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 2, 2021  |  5:06 PM

803 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोविड से मृत साथियों को एन0एच0एम0 संविदाकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धान्जली

कुशीनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह व महामंत्री डा0 तव्वाब के आहवाहन पर अनपद कुशीनगर के सभी एन0एच0एम0 संविदा कर्मी आज दो जून को अपने कार्यस्थल पर दो मिनट का मौन रख कोविड से मृत अपने साथी संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की आत्मा की शांति हेतु शोक व्यक्त कर श्रद्धान्जली दिए। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन0एच0एम0) संविदा कर्मचारी संघ जनपद इकाई कुशीनगर के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि पूरे कोरोना काल मे जनपद के एन0एच0एम0 के अंतर्गत कार्यरत संविदा डाक्टर,पैरामेडिकल स्टाफ व बीपीएमयू जिस तरह से आपातकाल में न्यूनतम संसाधन में स्वास्थ्य विभाग का मोर्चा संभाला है उसे सरकार नज़रअंदाज़ कर रही है कोविड ड्यूटी करते हुए हमारे बहुत सारे साथी काल के गाल में समा गए परंतु कोई लाभ इनके परिजनों को नहीं मिल सका ।सरकार हम संविदाकर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और एस्मा लगा कर हम संविदा कर्मियों को जायज मांग मांगने से रोक रही है जिससे सभी संविदा कर्मियों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है । कुशीनगर में विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पे शोक व्यक्त करने वालों में राजू यादव,डा0 संजय सिंह,डा0शिप्रा मिश्रा, अमित राय ,डा0दिलीप गुप्ता,डा0 सुबाष यादव,डा0रीता वर्मा,राकेश पाण्डेय,डा0 मधुसूदन मिश्र,इमरान अली ,आशुतोष मिश्र अमित श्रीवास्तव,रीना शर्मा,कुसुम,डा0 वेदप्रकाश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे ।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking