कसया/कुशीनगर। नव वर्ष के अवसर पर एक जनवरी रविवार को विशाल रूप में निरंकारी संत समागम का आयोजन गोपालगढ़ एन. एच. 28 पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, कसया पर किया जाएगा।
सन्त निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है, जो एक प्रभु परमात्मा निरंकार में विश्वास करती है। यह संत समागम अनेकता में एकता का एक सुंदर परिचायक हैं। जिसमे सभी सन्तजन सम्मिलित होकर निराकार प्रभु का गुणगान करेंगें। इस विशाल सन्त समागम के लिए सत्संग भवन व उसके आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है, साथ ही साथ नववर्ष सन्त समागम में आने वाले संतों, श्रद्धालुओं, सज्जनों आदि कि सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सेवाएं की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आये और वे सभी मिलकर इस विशाल निरंकारी संत समागम का भरपूर आनंद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बना सकें।
सभी संत निरंकारी सेवादल के जवानो के लिए प्रीतिभोज का आयोजन 31 दिसम्बर 2022 शनिवार को शाम 4 बजे से किया गया है।उक्त कार्यक्रम की जानकारी निरंकारी मण्डल जोनल इंचार्ज कमलेश मणि ने दी l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…