साखोपार/कुशीनगर । जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य सीबी सिंह के भतीजे निर्भय कुमार सिंह ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।मूल रूप से देवरिया जिला के मुंडेरा उर्फ बलुबही निवासी स्वर्गीय रामसिंगार सिंह व मंजू देवी के बड़े पुत्र हैं।
इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर बाराबंकी एवं इंटर मीडिएट की शिक्षा महात्मा गांधी इंटर मीडिएट कालेज सखवनिया प्राप्त कर एन. आई. टी. जालंधर से सिविल ट्रेड से बी. टेक किया।प्रथम प्रयास में ही इन्हें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पद पर चयनित होने में सफलता मिली है।
इनके सफलता पर प्रधानाचार्य सीबी सिंह,एसबीआई शाखा कुशीनगर के प्रबंधक उपेंद्र कुमार सिंह,शिक्षक अमर बहादुर,दिवाकर राव, नव नाथ दुबे,राज नारायण सिंह,दीपक कुमार,बलवंत कुमार सिंह,बृजेश सिंह,रामविलास प्रसाद,मुहम्मद ईशा खाँ, गोरख प्रसाद,उभय सरोज,शाकिर अली,महेश कुमार मिश्र,दुर्गेश पाल सिंह,ओमप्रकाश गुप्ता,भीखू, मनोज आदि ने बधाई दी है।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…