News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राष्ट्रपति द्वारा निश्चय पोर्टल 2.0 लोकार्पण किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2022  |  6:17 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रपति द्वारा निश्चय पोर्टल 2.0 लोकार्पण किया गया
  • एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, डिप्टी सीएमओ आदि लोग जुड़े।

कुशीनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा निश्चय पोर्टल 2.0 का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद कुशीनगर से एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, डिप्टी सीएमओ आदि लोग जुड़े।निश्चय पोर्टल के तहत टी बी मरीजों का पंजीकरण किया जाता है उनकी बैंक डिटेल को फीड किया जाता है तथा उन्हें पोषण हेतु ₹500 प्रतिमाह सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है । इस क्रम में टी बी मरीजों को 06 महीने की दवा भी निशुल्क प्रदान की जाती है ।

गंभीर टी बी मरीजों हेतु 18 महीने तक की दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती है।टीबी मरीजों के संदर्भ में गरीब टी बी मरीज को पोषण उपलब्ध कराए जाने हेतु उन्हें गोद लिए जाने का प्रावधान है। इस क्रम में निश्चय मित्र द्वारा गरीब टी बी मरीजों को गोद लिया जाता है, जो उनके देखभाल हेतु उत्तरदायी होता है एन0आई0सी0 के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के तीन टी बी मरीजों को गोद लिया गया। सूरज चौहान, हरिहर प्रसाद और रिया चौरसिया । इन्हें जिलाधिकारी द्वारा 01 महीने का पोषण पैकेट भी प्रदान किया गया। पैकेट में पोषक तत्वो में हॉरलिक्स, भुना चना, सत्तू, मूंगफली के दाने, गुड़, च्यवनप्राश आदि प्रोटीन युक्त पदार्थ शामिल थे।

विदित हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का टी बी मुक्त का लक्ष्य 2030 तक का है, जबकि भारत के प्रधानमंत्री द्वारा भारत को 2025 तक टी बी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने टी बी मरीजों को पैकेट प्रदान करते हुए कहा कि जनपद को टी बी मुक्त जनपद बनाना है, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking