कुशीनगर । नगर के बुद्ध विद्या विहार (सीडीएम) विद्यालाय के एक बच्चे ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश परीक्षा को पास किया है। बच्चे के चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के कक्षा पांच के नितेश गुप्ता ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए स्थान पक्का किया है और अपने अध्यापकों, अभिभावकों व सभी मार्गदर्शकों का नाम रोशन किया है। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को हुई थी। उन्होंने बताया कि नितेश गुप्ता के वहां के अन्य बच्चे भी पूर्व में नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर पढ़ाई कर रहे हैं।
नवोदय विद्यालय में नितेश गुुप्ता को रविवार को समाजसेवी ओमप्रकाश जायसवाल ने वार्ड नंबर-25 गायत्रीपुरम में उसके घर पहुंचकर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर गौरव सिंह, आराधना सिंह, रिंकी गुप्ता, दिनेश सिंह, रामदेनी सिंह आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…