News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सील किये गये मकान से नही मिला कोई अवैध खाद्यान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 21, 2022  |  8:06 PM

935 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सील किये गये मकान से नही मिला कोई अवैध खाद्यान
  • उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार,क्षेत्रीय खाद्यान अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक व मण्डी निरीक्षक की टीम ने किया गोदाम की जाँच
  • एक मकान के सामने सड़क पर दो बोरी सरकारी खाद्यान मिलने की आशंका पर अधिकारियो द्वारा  मकान क़ो किया गया था सील

कसया/कुशीनगर । नेशनल हाईवे स्थित जैन धर्म कांटा के समीप उपजिलाधिकारी कसया के निर्देश पर सील एक मकान की जांच नायब तहसीलदार कसया आशीष गुप्ता और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने की। जांच में सरकारी राशन की पुष्टि नहीं हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

विदित हो कि रविवार को नगर निवासी लल्लू उर्फ विनय के हाईवे स्थित मकान के आगे सड़क पर खाद्य और रसद विभाग द्वारा अंकित दो बोरी  चावल मिला था। जिसके संदेह पर उक्त मकान मालिक का मकान व गोदाम सरकारी खाद्यान्न की आशंका में उपजिलाधिकारी कसया कल्पना जायसवाल के निर्देश पर सील कर दिया गया था, और मकान मालिक को जांच में सहयोग के निर्देश दिए गये तथा उपजिलाधिकारी के समस्त प्रस्तुत होकर अपना स्पस्टीकरण देने की बात कहीं गयी। जिसके क्रम में मकान मालिक विनय कुमार ने सोमवार क़ो उपजिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने मकान व गोदाम क़ो जाँच करने का प्रार्थना दिया l

उक्त दिन सोमवार की शाम को ही उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार श्री गुप्ता, क्षेत्रीय खाद्यान्न अधिकारी राजीव कुमार,   पूर्ति निरीक्षक कसया प्रदीप कुमार पाण्डेय, मंडी निरीक्षक मुकेश जायसवाल व हाइबे चौकी प्रभारी सन्नी कुमार जावला मय पुलिस टीम  विभागीय कर्मियों के साथ मकान मालिक की उपस्थिति में मकान का सील खोलकर कमरों व गोदाम की जांच की। मौके पर 32 बोरी चावल मिला। सभी बोरों का वजन अधिकारियों ने कराया। जांच में वजन 60 किलो से 70 किलो के बीच प्रति बोरों का पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि मौके पर सरकारी चावल नहीं पाया गया और न ही बोरे पाए गए। सभी बोरे  हाथ से सिले हुए पाए गए। क्षेत्रीय खाद्यान्न अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि जांच में सभी कागजात सही पाए गए हैं। अवैध खाद्यान्न नहीं पाया गया। बाकी व्यापार से सबंधित जांच के लिए मंडी समिति को सुपर्द कर दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking