News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के नहीं मिले निशान, विसरा तैयार! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 9, 2023  |  7:19 PM

1,640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के नहीं मिले निशान, विसरा तैयार! पढ़े पूरी खबर

कुशीनगर। संदिग्ध कारणों से हुई एक महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में चोट के निशान नहीं मिले। डॉक्टरों ने विसरा तैयार किया है। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। इसकेेे बाद मौत करणो की पुष्टि हो सकेगी।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मीडिया से बात करते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आज 09 फरवरी गुरुवार को भैसहा सदर टोला कुशीनगर में आबकारी टीम द्वारा प्रातः 6:45 बजे अवैध मद्यनिष्कर्षन के विरुद्ध छापेमारी कर शराब भट्टी को तोड़ा गया। इस संदर्भ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर कि एक महिला नाम श्रीमती मालती देवी पत्नी- स्वर्गीय विश्वनाथ, उम्र तकरीबन 60 साल, भैंसहा, थाना कसया जनपद कुशीनगर की आबकारी टीम द्वारा की गई पिटाई से मौत के संबंध में अवगत कराना है कि आबकारी टीम द्वारा मृतका के साथ कोई मार-पीट नहीं की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह तथ्य सामने आया है कि मृतका के शरीर पर कोई बाहरी जख़्म/ चोट के निशान नहीं पाए गए हैं तथा मृतका फेफड़े के संक्रमण से पीड़ित थी और विसरा संरक्षित कर लिया गया है।

यह है पूरा मामला

थाना कसया अंतर्गत सुग्रीव राजभर पुत्र स्व.शिवनाथ राजभर भैसहा सदर टोला निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मालती राजभर पत्नी स्व.शिवनाथ राजभर की आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:30 बजे संदिग्ध कारणों से मृत्यु हो गयी है l मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मृतिका का पोस्टमार्टम कराने की मांग किया था l बताते चले कि उक्त महिला के संदिग्ध कारणों से अचानक मृत्यु हो जाने कारण मौके पर भारी भीड़ इकठ्ठा हो गया था, और लोग हंगामा करना शुरू कर दिए थेl सूचना पर मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने यथा -स्थिति को सम्भाली।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking