News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं- विजय दुबे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2023  |  7:26 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी भी दल के पास नहीं- विजय दुबे
  • केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यकर्त्ता सम्मलेन

पडरौना/कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी पडरौना विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन और टिफिन भोज रविवार को रविन्द्रनगर स्थित भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे और विशिष्ट अतिथि पडरौना विधायक मनीष जायसवाल व पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल रहें। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ0 प्रेमचन्द मिश्र व संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसा नेतृत्व किसी के पास नहीं है। यह हम सबका परम सौभाग्य है कि हमको मोदी व योगी जैसे कुशल नेतृत्व में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ व जनप्रतिनिधियो के सामने अन्य नेता कही पर नहीं टिकते। भारतीय जनता पार्टी के जैसा अनुशासित कार्यकर्ता किसी और दल के पास नहीं है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि जो भी कार्यक्रम हमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हैं उनको बूथ स्तर तक सफल बनाने का कार्य करना हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को गुंडों एवं माफियाओं से मुक्ति मिली है और भय मुक्त समाज की स्थापना हुई है। लोकसभा 2024 चुनाव में हमको सभी 80 सीटों पर जीत का परचम लहराना है।

सम्मेलन को पडरौना विधायक मनीष जायसवाल,देवरिया कसया सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,विशुनपुरा ब्लाक प्रमुख विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव ने भी सम्बोधित किया। तत्पश्चात वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं के साथ टिफिन बैठक सह भोज कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सह भोज किया, जिसमें मुख्य रूप से बंका सिंह पटेल,मृत्युंजय मिश्र, छोटेलाल सिंह,जगदीश मिश्र, मृत्युंजय मिश्र,एडवोकेट किशोर यादव,मोहन प्रसाद खरवार,दुर्गेश मिश्र,रामप्रसाद मिश्र,संजय मिश्र,अमरेन्द्र मिश्र मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking