News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 1, 2023  |  6:11 PM

386 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सन्दर्भों के निस्तारण हेतु नोडल अधिकारी नामित

कुशीनगर। आई0जी0आर0एस0, थाना दिवस, तहसील दिवस में लगातार मिल रही शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी रमेश रंजन ने टीम गठित कर निर्देशित किया है कि रोस्टर अनुसार सम्बंधित थानों में अपरान्ह 2.00 बजे से 4.00 बजे तक सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करेंगे। इस हेतु तहसीलवार नामित नोडल अधिकारी द्वारा उपस्थित हो कर कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें, ताकि लंबित शिकायतों का निस्तारण हो सके।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश के क्रम में तहसीलवार नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय को नियुक्त किया गया है जो दिनांक 09-02-2023 से 24-02-2023 तंक तहसील पड़रौना, कसया,एवं हाटा अंतर्गत आने वाले थानों में शिकायतों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगीं।

इसी प्रकार पर्यवेक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देवीदयाल वर्मा द्वारा भी दिनांक 09-02-2023 से दिनांक 24-02-2023 तंक तहसील कप्तानगंज, खडडा व तमकुहीराज अंतर्गत आने वाले थानों में लंबित मामलों के निस्तारण में लगे अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगें।

जिलाधिकारी ने उक्त रोस्टर अनुसार शिकायतों के निस्तारण हेतु नामित अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को दिए गए निर्देशो का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिए l

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking