News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एडवोकेट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष का मनोनयन

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 22, 2021  |  7:59 PM

930 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एडवोकेट कौंसिल ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष का मनोनयन

कुशीनगर | एडवोकेट कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव प्रज्ञा नंद शुक्ल अधिवक्ता उच्च न्यायालय के प्रस्ताव पर कौंसिल के एडवाइजरी कमेटी द्वारा पुंडरीक मिश्रा एडवोकेट जिला एवं सत्र न्यायालय कुशीनगर को जिलाध्यक्ष कुशीनगर मनोनित किया गया।
ज्ञात हो कि पूर्व में जिलाध्यक्ष मनोनित किए गए अविनाश तिवारी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो जाने के कारण यह पद जनपद में पद पिछले 4 माह से रिक्त था। पुंडरीक मिश्रा ने अपने मनोनयन पर कहा की कौंसिल के प्रति सदैव निष्ठा और ईमानदारी बरतूंगा और अधिवक्ता हित के लिए आवश्यक कार्य करने में पीछे नहीं हटूंगा।
इस अवसर पर बातचीत में श्री शुक्ला ने बताया की एडवोकेट पुंडरीक एक जुझारू युवा अधिवक्ता हैं उनके ऊर्जा और योग्यता से जनपद में कौंसिल को और मजबूती मिलेगी।
शीघ्र ही जिला की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन संपन्न करा लिया जाएगा। पुंडरीक मिश्रा के मनोनयन पर जनपद के अधिवक्ता रमेश मणि त्रिपाठी, राकेश पांडेय, संदीप यादव, पूर्व मंत्री सिविल बार कुशीनगर लक्ष्मण पाठक, दीपक मिश्रा, भाजपा आईटी विभाग के आनन्द सिंह, बृजेश उपाध्याय, संजय मिश्रा, प्रवीन दुबे, विपिन ओझा, ध्रुव कुमार, रंजेश चौबे, असलम आलम, रामलखन यादव, रमेश यादव, मिन्हाज आलम, अमित यादव आदि
ने खुशी जाहिर किया और उन्हें बधाई व शुभकामना दिया है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश
हाटा में नाली के दूषित पानी को बोरवेल में डालने पर डीएम सख्त, एनएचएआई को तत्काल रोक लगाने का निर्देश

एक सप्ताह में मांगी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कानूनी कार्रवाई हाटा/कुशीनगर।…

लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन
लेखपाल संघ ने किया एक दिवसीय कार्य बहिष्कार सौपा ज्ञापन

हाटा कुशीनगर जनपद अयोध्या में विजिलेंस द्वारा एक लेखपाल की अनुचित तरीके से गिरफ़्तारी…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking