कसया/कुशीनगर । वर्षों से उलझे सोमल ताल ड्रेन में किसानों के जमीन का विवाद आज समाप्त हो गया ।हर बार ड्रेन के सफाई या खुदाई शुरू होते ही प्रभावित किसान उसे अपना खतौनी दिखा कर रोक देते थे।इस बार की खुदाई में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पतिनिधि बलराम राव क्षेत्र के किसानों के सहयोग में आगे आये । और श्री राव ने क्षेत्र के दर्जन भर ग्राम प्रधान के सहयोग लेकर बाढ़ खण्ड के एक्सीयन व उपजिलाधिकारी के समक्ष इस समस्या को रखा और त्वरित निस्तारण नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दे दी। मगलवार उप जिलाधिकारी श्री गोपाल शर्मा ने श्री राव व उनके प्रतिनिधि मंडल के साथ मौके पर पहुंच प्रभावित किसानों से बात के जिलाधिकारी को अवगत कराया।फिर बाढ़ खण्ड के अधिकारियों और प्रतिनधि मंडल की एक साथ मीटिंग कर मामले को हल का रास्ता निकाला।एक सप्ताह से शुरू हुए इस मामले का पटाक्षेप तब हुआ जब मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने किसानों के तरफ से तय प्रतिनिधि मंडल से सदस्य बलराम राव को सोमल ताल ड्रेन के अंदर विवादित जमीन का ट्रंसफर का प्रमाण पत्र जारी किया। उपजिलाधिकारी ने ड्रेन में पड़ रहे जमीन के बदले किसान के नाम दूसरे जगह पर जमीन के कागजात जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलराम राव को सौप दी है।मंगलवार को तमाम ड्रेन के निरीक्षण के क्रम में सांसद विजय कुमार दुबे सोमल ताल ड्रेन भी निरीक्षण किये।जिसमे विभागीय अधिकारियों द्वारा ड्रेन की खुदाई रोक दिए जाने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई तथा मौके पर प्रभु यादव को उनके जमीन के बदले मिलने वाली भूमि का प्रमाण पत्र भी दिया।मौके पर इक्कट्ठे हुए सैकड़ों किसानों व ग्राम प्रधान गण ने सांसद से सन्तोषजनक खुदाई नही होने का आरोप लगाया है।इस मौके पर ग्राम प्रधान त्रिलोकी गोड़, जनार्दन यादव,संजय चौहान,मुनीब कुशवाहा,बच्चेलाल चौहान,पवन गोविंद राव,पुकार,छोटेलाल यादव,कमलेश व भगवंत गोविंद राव पूर्व प्रधान,मुहम्मद सफाई,आदि किसान मौजूद रहे।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…