News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नयी दिशा द्वारा टीबी मरीजों को पोषण सामग्री भेंट हुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 24, 2023  |  8:40 PM

442 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नयी दिशा द्वारा टीबी मरीजों को पोषण सामग्री भेंट हुआ
  • पीएचसी अहिरौली राय में टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कसया/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहिरौली राय में टीबी उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के संस्थान द्वारा गोद लिए हुये टीबी मरीजों को जनवरी माह का निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट किया गया।ads

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 मुन्ना गौड़ ने टीबी रोग से सम्बंधित सावधानियां व बचाव के उपाय बताते हुए मरीजों से नियमित दवा लेते रहने और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर चिकित्सक से संपर्क करने की बात कही।अध्यक्षता करते हुए अवकाश प्राप्त बैंक मैनेजर नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि टीबी उन्मूलन हेतु नयी दिशा द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है और जन सहयोग से मरीजों को पोषण सामग्री भेंट करने के कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। मनोविज्ञानी अभिषेक श्रीवास्तव ने मरीजों को मन से मजबूत रहने को कहा। संस्था उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र ने मरीजों को स्वस्थ होने तक नियमित पोषण सामग्री उपलब्ध कराते रहने की बात कही।ads

कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र, देवानंद गोंड, निशांत मिश्र, अर्जुन यादव, पंकज कन्नौजिया, सत्यप्रकाश शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking