News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टीबी मरीजों को दी पोषण की पोटली

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:21 PM

638 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टीबी मरीजों को दी पोषण की पोटली
  • मरीज समस्या छुपाने की बजाय खुलकर बोलें -आशुतोष मिश्र
  • जन सहयोग से टीबी उन्मूलन हेतु नयी दिशा का प्रयास जारी रहेगा – डॉ0 हरिओम मिश्र

कसया, कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को हाटा विकास खंड के अहिरौली बाजार में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षणों व उपचार से अवगत कराया गया एवं क्षेत्र के भठही बाबू, चुरामन छपरा, पतया, अहिरौली राय, खड्डा, बकनहा, चिरगोड़ा, गोबरही, कुरहवाँ, परेवाटार, चेगौना, नटवलिया इत्यादि गांवों के गोद लिए हुये टीबी मरीजों को फरवरी माह का निर्धारित पोषण सामग्री जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भूना चना, गुड़, बोर्नविटा/ पॉवरवीटा इत्यादि सम्मिलित है भेंट किया गया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि टीबी रोग के बारे में अनेकों भ्रांतियां हैं जिससे बाहर निकलने की जरूरत है। यह लाइलाज बीमारी नही है। नियमित दवा, देखभाल और पोषण सामग्री के सेवन से मरीज 6 माह में स्वस्थ हो जाता है। लेकिन कई मरीज लोक लाज वश बीमारी छुपाते हैं और यह घातक हो जाता है। उन्होंने मरीजों से खुलकर बोलने और अस्पताल के सम्पर्क में बने रहने को कहा।

नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने कहा कि सक्षम लोगों के सहयोग से मरीजों का सहयोगी बन उन्हें गोद लिया गया और नियमित पोषण सामग्री भेंट की जा रही। इसका सार्थक प्रभाव दिख रहा और कई मरीज स्वस्थ भी हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से संस्था मरीजों की सहयोगी बन टीबी उन्मूलन में अपना योगदान देती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन निशांत मिश्र ने किया। इस अवसर पर देवानंद गोंड, अमन शर्मा, गगन शर्मा, आदित्य पाण्डेय, सरवरे आलम इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking