News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आंगनवाड़ी केंद्रों से किया गया पोषाहार कावितरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  7:39 PM

593 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आंगनवाड़ी केंद्रों से किया गया पोषाहार कावितरण

कुशीनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को सामग्री का वितरण हेतु दिनांक 30 एवं 31 दिसंबर की तिथि तय की गई थी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

इस क्रम में जनपद के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों से आज पोषाहार का वितरण किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि पोषाहार वितरण के समय मुख्यालय से आए नोडल अधिकारी राजुल उपाध्याय के द्वारा भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में नोडल अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय कसया का निरीक्षण किया गया और गोदाम की स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई । उनके द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र परसौनी मुकुंद और साखोपर का निरीक्षण किया गया वहां कार्यकत्री के पोषण ट्रैकर एप्प पर कार्यो की प्रशंसा की गई। नोडल अधिकारी द्वारा पात्र आंगनवाड़ी को पी एल आई का लाभ न प्रदान करने पर नाराजगी भी व्यक्त की गई ।

इस अवसर पर समस्त सीडीपीओ व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहे तथा पोषाहार वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद थे।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि यदि किसी कारणवश किसी केंद्र से पोषाहार का वितरण नहीं हो पाया है तो वहां पोषाहार का वितरण कल 31 दिसंबर को किया जाएगा।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking