News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नववर्ष की पूर्व संध्या पर 26 टीबी मरीजों को दिया गया पौष्टिक आहार की पोटली व कंबल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2022  |  4:34 PM

475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नववर्ष की पूर्व संध्या पर 26 टीबी मरीजों को दिया गया पौष्टिक आहार की पोटली व कंबल

कसया/कुशीनगर।अन्तर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर शनिवार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन अभियान के क्रम में राष्ट्रपति प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को आत्मसात करते हुए कसया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा अधीक्षक से उपलब्ध क्षय रोगग्रस्त व्यक्तियों की सूची से गोद लिए गए 26 क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को आवश्यक पोषक तत्वों मूंगफली, गुड़, चना, साबुत मूंग, गजक, बिस्कुट सोयाबीन, प्रोटीन पाउडर आदि को सम्मिलित करते हुए पौष्टिक आहार की पोटली वितरित की गयी, साथ ही इन 26 मरीज़ों को ठंड से राहत दिलाने हेतु कंबल भी वितरित किया गया। पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम में क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि आज टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, जिसे चिकित्सक की सलाह पर नियमित इलाज, उचित पोषाहार व साफ-सुथरी जीवन शैली अपनाकर घर में ही परिवार के साथ रहकर ठीक किया जा सकता है।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष डॉ एम. एच. खान ने बताया कि क्षय रोग के नियंत्रण हेतु राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में रोटरी क्लब का सहयोग एवं समन्वय पल्स पोलियो कार्यक्रम की भांति सदैव रहेगा। जब भी हमारा शासन-प्रशासन हमसे सहयोग की उम्मीद करेगा, हम सदैव मानवता की सेवा में तत्पर रहेंगे तथा 2025 तक टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने में पूरी क्षमता व ऊर्जा से शासन प्रशासन के राष्ट्रीय संकल्प को पूर्ण करने में अहर्निश सहयोग करेंगे।

इसी क्रम में रोटरी क्लब के सचिव वाहिद अली क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली उपलब्ध कराने में समस्त रोटरी के सदस्यों, कार्यक्रम में सहयोग हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया के चिकित्सा अधिकारी डॉ अशुतोष पाण्डेय, अमित राय वरिष्ठ पर्यवेक्षक, डॉ गौतम गौरव, शाहिद अली अंसारी एवं सहयोगी कर्मियों को धन्यवाद दिया। कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी ने समस्त रोगियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुये इस तरह के कार्यक्रम में रोटरी द्वारा सदैव सहयोग करने की वचनबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव दिनेश कुमार यादव, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, सह सचिव अरूण वर्मा, सह कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, डॉ जेके पटेल, दुर्गेश चतुर्वेदी, गौरव मद्धेशिया, हसमुद्दीन अंसारी, महीप राव, सुहेब, शादाब खान, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, अनिल द्विवेदी आदि शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking