News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 19, 2023  |  6:09 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • खेल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रो में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायक-राकेश जायसवाल

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल सिरसिया में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया गया। इसमें न्याय पंचायत बेलवा दुर्गा राय के सभी विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने किया।कहा की खेल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायक साबित होती है।नगर पालिका स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का काम करेगी।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

जूनियर बालक वर्ग खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय भैंसहा की टीम विजता तो कुरमौटा उपविजेता रही।खो खो प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा विजेता तो भैंसहा उपविजेता रहा। जूनियर बालक कबड्डी भैंसहा विजेता व कुरमौटा की टीम उपविजेता रही।प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा विजेता तो सिरसिया की टीम उपविजेता रही।बालिका प्राथमिक स्तर पर कुरमौटा विजेता तो मिश्रौली उपविजेता रही। जूनियर स्तर बालकों के 100 मीटर दौड़ में नीबी खोराबार के अंकित प्रथम तो भैंसहा के इरसाद द्वितीय स्थान पर रहे।जूनियर स्तर बालक 200 मीटर दौड़ में नीबी खोराबार अमित के विजेता तो सोनू कुरमौटा उपविजेता रहे। मीटर दौड़ में विशंभरपुर के मनोज विजेता तो बेलवा पलक धारी के सागर उपविजेता रहे।बालिका जूनियर स्तर 100 मीटर में कुरमौटा की शीतल विजेता तो नीबी खोराबार की रेहाना उपविजेता रही। 200 मीटर में नीबी खोराबार की रेहाना विजेता तो सिरसिया की अर्चिता उपविजेता रही। प्राथमिक स्तर बालक 50 मीटर दौड़ में कुरमौटा के हुसैन विजेता तो नीबी खोराबार के शैलेष शर्मा उपविजेता रहे।

बालक100 मीटर प्राथमिक स्तर में नीबी खोराबार के शैलेष विजेता तो कुरमौटा के रेहन अली उपविजेता रहे।प्राथमिक स्तर बालिका 50 मीटर दौड़ में कुरमौटा की सीमा विजेता तो सिरसिया की नुरैसा उपविजेता रही।खेल के उपरांत विजयी बच्चों को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर के मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल व सभासद प्रकाश चंद भारती के द्वारा पुरस्कार दिया गया। खेलो का संचालन हरिंद्र चौरसिया,अमला प्रसाद व कृष्ण मोहन के द्वारा किया गया।आभार ज्ञापन आयोजक दिलीप सिंह ने किया।

इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव,सुमित तिवारी बदरुज्जमा सिद्दीकी,रेनू तिवारी,प्रियंवदा शर्मा, अनुराधा तिवारी,अरुणेश मिश्र,गोविंद जायसवाल,कल्पना संतोष मौर्य,धर्मेन्द्र दूबे, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking