News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: छात्र-छात्राओं व व्यक्तियों को दिलायी गयी यातायात नियमों की शपथ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2022  |  2:13 PM

485 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्र-छात्राओं व व्यक्तियों को दिलायी गयी यातायात नियमों की शपथ

कुशीनगर। सुरक्षित यातायात के नियमों के विषय में जागरूकता कार्यक्रम उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में आयोजित की गई।

उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं व व्यक्तियों को यातायात नियमों की शपथ दिलवाई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के संबंध में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि प्रतिदिन सड़क दुर्घटना से मौतें हो रही हैं। जिलाधिकारी ने हेलमेट का प्रयोग, सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। उन्होनें कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की दुर्घटना पर ऑडियो /वीडियो ना बनाकर मानवीय पहलू सामने लाएं। मदद को आगे आए। यदि ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं तो दुर्घटनाओं व घायल के बचाव में सहभागिता निभाएं। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने उपस्थित को संबोधित करते हुए कहा कि खुद सुरक्षित रहें, दूसरों को सुरक्षित रखें, व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए आदर्श नागरिकों की भूमिका का निर्वहन करें।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking