News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद गण का शपथ ग्रहण कल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 26, 2023  |  7:40 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासद गण का शपथ ग्रहण कल
  • नपाप कुशीनगर भवन में चल रहा अखण्ड रामायण पाठ

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष और सभासद पद के कल शनिवार को होने वाले शपथ व पदभार ग्रहण समारोह के पूर्व कार्यालय परिसर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके पति राकेश जायसवाल ने विधिवत पूजन अर्चन किया और पूजन कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

बीते 15 वर्षों बाद नगरपालिका कुशीनगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा की किरन जायसवाल पत्नी राकेश जायसवाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुई है। यह पहला अवसर है जब किसी अध्यक्ष द्वारा नगरपालिका भवन में पूजन अर्चन और रामायण पाठ कराया जा रहा है। आचार्य अवध नारायण, प्रेम नरायन तिवारी, अमर नाथ चौबे, राम किंकर तिवारी की देखरेख में अखण्ड पाठ शुरू हुआ। पूजन व आरती नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरन जायसवाल व उनके पति राकेश जायसवाल ने किया। इस बार नगरपालिका कार्यालय का लुक बदल गया है और कार्यालय भवन को कक्षों को रंग रोगन व आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, प्रभारी प्रधान लिपिक राजेश श्रीवास्तव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन यादव, हरेंद्र यादव, अनुराग यादव, रिजवान, अमन, राजन, सिकन्दर, दिलीप, अनिल, काशी, राजकुमार आदि कर्मचारी आरती व पूजन में भाग लिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking