कुशीनगर। जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने के उपलक्ष्य में नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो द्वारा नशीली दवाओं के सेवन, दुष्प्रभाव रोकने के लिए, जीवन के लिए हाँ नशीली दवाओं के लिए ना शीर्षक से लिंक https://pledge.mygov.in/fightagainstdrugabuse/ पर ई-प्रतिज्ञा अपलोड की गयी है। एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव का संदेश आम जनता, अधिनस्थ सभी कार्मिकों / कार्यालयों, प्रतिष्ठानों / शिक्षण संस्थानों में होने वाले प्रार्थना सभाओं में ई-प्रतिज्ञा हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
इस उपलक्ष्य में आज गुरुवार को जनपद कुशीनगर के पडरौना स्थित प्रतिष्ठित जे०डी०एस० इण्टरनेशनल स्कूल मे स्कूल के सभी शिक्षको, स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को नलीशी दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराते हुए सभी को शपथ दिलाते हुए ई-प्रतिज्ञा हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री अमित के०एस० द्वारा विद्यार्थियों को नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह, श्री अरूण कुमार, श्री अमरनाथ एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहें ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…