News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: महदेवा में कटान रोकने में जुटे अफसर, दूसरे दिन भी कटानरोधी कार्य जारी

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 8, 2021  |  4:03 PM

738 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महदेवा में कटान रोकने में जुटे अफसर, दूसरे दिन भी कटानरोधी कार्य जारी
  • एसडीएम अरविंद कुमार अधिशासी अभियंता महेश सिंह के साथ स्थिति का लिया जायजा।
  • कटानरोधी कार्य दूसरे दिन भी जारी

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। गण्डक नदी का जलस्तर कम होने से शनिवार को महदेवा गांव से सटकर लगभग 50 मीटर की दूरी पर गण्डक नदी तेजी से कटान कर रही थी।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम अरविंद कुमार ने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को तत्काल कटानरोधी कार्य शुरु कराने के निर्देश दिए।दूसरे दिन रविवार को एसडीएम के साथ अधिशासी अभियन्ता ने कटान रोधी कार्यों का जायजा लिया। लगातार दूसरे दिन भी बम्बू क्रेट, बोरियों में मिट्टी भरकर, झाकड़ आदि से नदी के कटान को रोका जा रहा है।कुशीनगर: महदेवा में कटान रोकने में जुटे अफसर, दूसरे दिन भी कटानरोधी कार्य जारीखड्डा तहसील क्षेत्र के महदेवा गांव से सटकर हो रही कटान का एसडीएम अरविंद कुमार ने शनिवार को बाढ़ खंड के सहायक अभियंता व जेई के साथ औचक निरीक्षण किया तो नदी का कटान तेजी से जारी था। एसडीएम ने एक्सईन बाढ़ खण्ड़ और उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ-साथ बाढ़ खण्ड के सहयोग से कटान निरोधक कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया। बम्बू क्रेट बनाकर झाँकड एवं गावियाँ के अंदर मिट्टी की बोरी भरकर नदी की धारा को मोड़ने के लिए सैकड़ो मजदूरों लगाया गया है। रात में जनरेटर लगा कटानरोधी कार्य होता रहा। एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि लगभग 1.5 किलोमीटर में लगभग 400 मजदूर मौके पर कटान रोधी कार्य में जुटे हैं जिससे कटान नियंत्रित है। स्थिति पर सतत निगरानी की जा रही है। इस दौरान अधिशासी अभियन्ता महेश कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह, सहायक अभियन्ता, मनोरंजन कुमार, जेई रवि कन्नौजिया, नवीन शुक्ला सहित एस ओ आरके यादव, क्यूआरटी टीम, व पुलिस जवान मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर...

संबंधित खबरें
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ
अखाड़े की गूंज से गूंजेगा नैनुपहरु: अंतरराष्ट्रीय पहलवानों संग 16 फरवरी को विराट दंगल का महाकुंभ

तमकुहीराज,कुशीनगर। ग्रामीण खेल संस्कृति की पहचान और पारंपरिक अखाड़ा परंपरा का प्रतीक दंगल न…

नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी
नहर में मिला बुजुर्ग का शव देखकर मची सनसनी

बजहीं गांव निवासी सुकई प्रसाद के रूप में पहचान खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा…

कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट
कुशीनगर में सरेआम लूट की वारदात, बंदूक के दम पर स्वर्णकार से लाखों की लूट

कुशीनगर। नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था को लेकर एडीजी की सायंकाल गोष्ठी, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking