News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कार्य योजना बनाकर निपुण मिशन पर कार्य करें अधिकारी- गुंजन द्विवेदी, सीडीओ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 19, 2023  |  7:52 PM

285 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कार्य योजना बनाकर निपुण मिशन पर कार्य करें अधिकारी- गुंजन द्विवेदी, सीडीओ WhatsApp
Responsive image
  • निपुण मिशन योजना सरकार की प्राथमिताओं में हैं शामिल:सीडीओ

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अनुश्रवण समिति/ टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उक्त बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प,विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति,निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर,विद्यालय में नामांकन प्रगति,आधार सत्यापन की प्रगति,कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवन निर्माण की प्रगति,मध्यान्ह भोजन योजना,मानव संपदा अवकाश आवेदन,यू डाइस की प्रगति, वित्तीय प्रगति आदि के संदर्भ में आवश्यक समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन करें। विद्यालयों की मॉनिटरिंग नियमित रूप से हो, बच्चों का बेसिक टेस्ट करवाना अनिवार्य है। इस क्रम में मिशन प्रेरणा में कमतर प्रदर्शन पर खंड विकास अधिकारी नौरंगिया का वेतन बाधित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में निपुण भारत मिशन शामिल है,अतः सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने ब्लॉक की कार्य योजना बनाकर उस पर कार्य करें।

ऑपरेशन कायाकल्प के संदर्भ में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी और संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को मुख्य विकास अधिकारी ने शौचालय,टायलीकरण, फर्नीचर आदि के बारे में निर्देश दिए व इस हेतुक ब्लॉक वार सूची उपलब्ध कराए जाने को भी निर्देश दिया।सीडीओ ने कहा कि कोई ऐसा विद्यालय ना हो,जहां बच्चों को जमीन पर बैठना पड़े,इस बात को सुनिश्चित करने के उन्होनें निर्देश दिए। इस मामले में कमत्तर प्रदर्शन पर खंड शिक्षा अधिकारी कसया को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। विद्यालय में नामांकन कम होने पर उसे बढ़ाने के निर्देश दिए गए तथा सभी शिक्षकों को नामांकन बढ़ाने हेतु होम विजिट के भी निर्देश दिए गए। मध्यान भोजन योजना के संदर्भ में रसोइयों के मानदेय ससमय देने के निर्देश दिए गए। यू डायस (2022-23) के अंतर्गत पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की डेटा एंट्री की प्रगति भी जानी गयी। खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सी डी ओ ने कहा कि कुछ प्राथमिक विद्यालयों में सायंस लैब निर्माण का कार्य किया जा रहा है अतःअवकाश के दिनों में भी इस कार्य को जारी रखा जाए जिससे ये ससमय पूर्ण किया जा सके।

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ रामजियावन मौर्य,जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय,जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विनय कुमार,सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व सभी संबंधित उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking