News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रोटरी मण्डल 3120 के मंडलाध्यक्ष का आधिकारिक यात्रा सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 21, 2023  |  3:01 PM

74 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रोटरी मण्डल 3120 के मंडलाध्यक्ष का आधिकारिक यात्रा सम्पन्न
  • मण्डलाध्यक्ष रोटरी का कुशीनगर में भब्य स्वागत

कसया/कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी मण्डल 3120 के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं उनकी धर्म पत्नी कविता अग्रवाल का आगमन रविवार को कुशीनगर में हुआ।

रोटरी कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डा.एमएच खान, एवं सचिव वाहिद अली के द्वारा पुष्पगुच्छ स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया गया।
इस आधिकारिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य रोटरी क्लब कुशीनगर के द्वारा सत्र 2022-23 में किये गए सामाजिक कार्यों का मूल्यांकन एवं ग्रेडिंग करना था, साथ ही भविष्य में संस्था के द्वारा नए आदर्श स्थापित करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यक्रम सुनिश्चित करने हेतु कई दिशा निर्देश दिए गए।
रोटरी के सचिव वाहिद अली ने मंडलाध्यक्ष के समक्ष वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। रोटरी कुशीनगर के अध्यक्ष डॉ खान ने बताया कि हर वर्ष रोटरी के मंडलाध्यक्ष के द्वारा रोटरी के स्थानीय ईकाई के द्वारा किए गए सामाजिक क्रियाकलापों का मूल्यांकन किया जाता है।

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, उपाध्यक्ष साहिल अहमद, कोषाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, निदेशक राजीव जायसवाल लक्ष्य, एवं सदरे आलम आदि ने भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking