News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ग्राम चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी समस्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 13, 2023  |  5:57 PM

470 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्राम चौपाल लगाकर अधिकारियों ने सुनी समस्या
  • आमजन जागरूक होकर जनकल्याणकारी योजनाओं का लें लाभ : पूर्व विधायक

साखोपार/कसया।पडरौना ब्लॉक के अधिकारियों ने दो गांवो में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जिसमें ग्रामीणों द्वारा आई समस्याओं का मौके पर ही ग्राम प्रधान वह खंड विकास अधिकारी द्वारा निस्तारण किया गया।पडरौना ब्लाक के गांव बहोरापुर व बैजनाथपुर प्राथमिक विद्यालय में खंड विकास अधिकरी सुशील कुमार अग्रहरी ने ग्राम प्रधान के संग ग्राम चौपाल का आयोजन किया।चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

ग्राम चौपाल में पहुँचे पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने भी लोगों की समस्याओं को अधिकारियों संग सुना।लोंगो की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निस्तारण करने की बात कही।सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए हर पात्र व्यक्ति तक पहुचाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।आमजन को जागरूक होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान भी किया।ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों के समक्ष तीन समस्याएं प्रमुख रूप से रखी गई,जिसमें सबसे पहली समस्या ग्रामीणों द्वारा गरीबों को मिलने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना की समस्या मिली, ग्रामीणों द्वारा गांव में हो रहे पानी की टंकी के निर्माण का विरोध किया गया तथा तीसरी समस्या किसान सम्मान निधि की मिली।जिनका अधिकारियों व ग्राम प्रधान द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार अग्रहरी,एडीओ पंचायत रामविलास प्रसाद,एडीओ आइएसबी राहुल मिश्र सचिव आशारानी,अरुण कुमार गोंड़ ग्रामप्रधान फुलबदन प्रसाद, उग्रसेन यादव आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking