News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: 06 अप्रैल को जनपद के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 5, 2023  |  6:45 PM

637 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 06 अप्रैल को जनपद के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 06 अप्रैल को जनपद के सभी बूथों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रातः 9:45 बजे सम्बोधन प्राप्त होगा जिसका जिला स्तर पर एल०ई०डी०, मण्डल स्तर पर टी०वी० और बूथ स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन से पूर्व जिला, मण्डल एवं बूथ पर प्रातः एकत्रीकरण, बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का ध्वजारोहण किया जाएगा इसके उपरांत प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को सुना जाएगा।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर जिला मे जिलाध्यक्ष द्वारा 01:00 बजे और मण्डल अध्यक्ष द्वारा 02:00 बजे किसी बूथ अध्यक्ष के घर दीवार लेखन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख,आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष एवं सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं पार्टी के पदाधिकारी बूथों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बूथ समिति पन्ना प्रमुख एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ शामिल रहेंगे और पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर समाज सेवा, स्वच्छता अभियान तथा रचनात्मक कार्यक्रमों एवं नए भारत की संकल्पना के लिए संकल्प लेंगे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking