News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हरियाली तीज पर ब्रती महिलाओ ने गौरीशंकर की पूजा कर मांगा आशीर्वाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2022  |  7:10 PM

678 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हरियाली तीज पर ब्रती महिलाओ ने गौरीशंकर की पूजा कर मांगा आशीर्वाद WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कुशीनगर। श्रावण के पवित्र मास में हरियाली तीज के अवसर पर ब्रती महिलाओं ने विधि – विधान से गौरीशंकर का पूजन अर्चन किया और आशिर्बाद मांगा।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

रविवार हरियाली तीज के अवसर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने ब्रत रखा और गौरी शंकर की पूजा की। इस पर्व को लेकर मान्यता है कि आज के दिन ही शिव ने पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हे अपनी संगिनी बनाने का वरदान दिया था और तभी से कुंआरी लड़कियां हरियाली तीज के दिन व्रत रखती हैं और मनचाहे वर की कामना करती हैं । हरियाली तीज पर अविवाहित कन्याएं शिव की साधना से मनचाहा वर पा सकती हैं। जबकि विवाहित महिलाएं गौरी-शंकर की आराधना कर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं । यही वो दिन है जब शिव ने पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हे अपनी संगिनी बनाने का वरदान दिया था और तभी से कुंआरी लड़कियां हरियाली तीज के दिन व्रत रखती हैं और मनचाहे वर की कामना करती हैं ।

हालांकि सती के वियोग में दुनिया भुला बैठे शिव को दोबारा पति के रूप में पाना इस बार पार्वती के लिए और भी मुश्किल साबित हुआ । पार्वती ने शंकर जी को पाने के लिए घोर तपस्या शुरू कर दी । ऐसा कहते हैं कि उन्होंने 13 साल तक सिर्फ बेलपत्र खाकर भोले शंकर की आराधना की थी ।

पार्वती की श्रद्धा देखकर भोले भंडारी प्रसन्न हुए और उन्होंने हरियाली तीज के दिन पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया और फिर धूमधाम से विवाह हुआ । इस तरह तीज के दिन माता पार्वती की कामना पूरी हुई और उन्हें पति के रूप में भगवान शिव प्राप्त हुए । तब माता पार्वती ने प्रसन्न होकर कहा था कि इस दिन जो स्त्री निष्ठा से व्रत और पूजन करेगी, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी । उसका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा । हरियाली तीज में सज धज कर गौरीशंकर की पूजा में सुनीता शर्मा, उषा, प्रियंका, ज्योति, संजू , अर्चना, सुषमा आदि महिलाओं ने अपनी वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रार्थना किए ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking