News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: फौजदारी के शासकीय अधिवक्ता के रिक्त पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई को

Farendra Pandey

Reported By:

May 16, 2022  |  5:14 PM

765 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फौजदारी के शासकीय अधिवक्ता के रिक्त पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई को

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने शासन द्वारा निर्गत पत्र के क्रम में बताया कि रिक्त शासकीय अधिवक्ताओं के पदों के सापेक्ष पैनल गठित कर शासन को उपलब्ध कराए जाने का निर्देश प्राप्त है, जिसके क्रम में विधि परामर्शी निदेशिका के प्राविधानों के अनुसार जनपद कुशीनगर में एक अदद सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फ़ैज़दारी) का पद रिक्त है।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिलाधिकारी ने उक्त रिक्त पद हेतु जनपद कुशीनगर एवं सीमावर्ती जिलों के विधिक वर्ग, संस्था (बार) को अवगत कराया है कि उक्त पद (सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता के लिए 07 वर्ष ) पर नियमित नियुक्ति के इच्छुक अधिवक्ता जिन्होंने अपना 07 वर्ष तक विधि व्यवसाय किये हैं, वे अपना नाम व ऐसे विवरण दें जिसमे आयु, बिधिक विशेष ज्ञान (बार) मे किये गए विधि व्यवसाय की अवधि व हिंदी में प्राप्त योग्यताएं व पिछले 03 वर्षों में प्राप्त आय का विवरण आयकर रिटर्न के साथ व गत 02 वर्षों की अवधि दौरान किये गए कार्य का न्यायालय द्वारा सत्यापित , आपराधिक,सिविल और राजस्व सम्बन्धी विधिक कार्य को पूर्ण विवरण के साथ निर्धारित प्रारूप में दिनांक 20-05-2022 को अपरान्ह 1.00 बजे तक आवेदन पत्र कार्यालय जिलाधिकारी में न्याय सहायक पटल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि उक्त तिथि के बाद अथवा अधूरे प्रार्थना पत्र पर विचार नही किया जायेगा। सीमावर्ती जनपद के वकील तथा विधि व्यवसायी उक्त विवरण के साथ अपने जनपद के जिलाधिकारी के माध्यम से नियत तिथि तक प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकते हैं, जिसे सम्बन्धित जिलाधिकारी अपनी संस्तुति के साथ भेजने की व्यवस्था करेंगे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking