कुशीनगर। मुख्यमंत्री ने हर माह के 15 तारीख को प्रदेशभर के सभी सरकारी अस्पतालों में निक्षय दिवस मनाये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने आदेश किये है कि टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापरक उपचार तथा पोषण भत्ता का लाभ दिलाने के लिये प्रत्येक माह इसे मनाया जाये। इसके अगले दिन कार्यक्रम की समीक्षा सीएमओ द्वारा किया जायेगा तथा उसकी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। अगर किसी माह की 15 तारीख को अवकाश होगा तो उसके अगले दिन निक्षय दिवस मनाया जायेगा।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2025 तक टीबी रोग से भारत को मुक्ति दिलाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। विश्व के कुल टीबी रोगियों में से सर्वाधिक 20 प्रतिशत रोगी भारत में है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 हेतु5.5 लाख अधिसूचना का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाले उप्र ने टीबी मुक्त भारत अभियान में अग्रणी भूमिका निभाने के लिये कमर कस ली है।
यह दिवस जिला अस्पताल,सभी सीएचसी,पीएचसी व हेल्थ वेलनेस सेंटर पर आयोजित किया जायेगा।इस दिन ओपीडी के 10 प्रतिशत मरीजों की टीबी जांच हेतु रेफर करना है तथा जाँच में पॉजिटिव आने पर उनका उपचार शुरू कर योजनाओं का लाभ दिलाना वह उनकी सुगर तथा एचआईवी की भी जांच की जायेगी। इस सभी प्रकिया की निक्षय पोर्टल पर एंट्री भी करनी है। साथ हीं लोगों को टीबी रोग के प्रति जागरूक भी करना है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…