कसया/कुशीनगर। दीवानी न्यायालय कसया में पीड़ित अधिवक्ता गोपी चंद गुप्ता द्वारा विगत 10 दिनों से किए जा रहे क्रमिक अनशन को आज दिन मंगलवार को जनपद न्यायाधीश कुशीनगर द्वारा बिधि पूर्णतरीके से मामले को समाधान का आश्वासन देते हुए आगामी 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
जैसा कि विदित है पीड़ित अधिवक्ता गोपीचंद गुप्ता द्वारा अपनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर के उसे हटवाने के लिए दीवानी न्यायालय कसया में 17 जून से ही लगातार क्रमिक अनशन पर बैठे हुए थे ।संघ के अधिवक्ताओं के सहयोग से यह अनशन सफलता पर था जिसका परिणाम यह हुआ कि आज अपरान्ह 4:00 बजे जनपद न्यायाधीश कुशीनगर अशोक कुमार सिंह ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार ,सिविल जज सीनियर डिविजन दिनेश कुमार, सिविल जज प्रथम संजय कुमार ,सिविल जज जूनियर डिविजन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कसिया की उपस्थिति में अनशन को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।
जनपद न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि गोपीचंद जी का मामला प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर विधि पूर्ण तरीके से इसका समाधान करा दिया जाएगा ऐसी स्थिति में इस आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित किया जाए ।जिस पर उपस्थित सभी अधिवक्ता बंधुओं एवं संघ के सम्मानित पदाधिकारियों ने अपनी सहमति प्रदान की तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश ने पीड़ित अधिवक्ता को जूस पिलाकर अनशन स्थगित करा दिया ।इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ,पूर्व अध्यक्ष रविंद्र मणि ,राकेश तिवारी ,वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ओंकार नाथ पांडे, ओम प्रकाश पांडे, दीनदयाल मल, आनंद कुमार राय, अल क नारायण त्रिपाठी ,अनुराग द्विवेदी अमब रीश चौबे, मनोज कुमार पांडे, अजीत रावत, जय श्री सिंह ,बद्री नारायण दुबे सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…
कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…
कुशीनगर। पंजाब नेशनल बैंक के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित बुद्धा होटल के…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गडहिया बसंतपुर के झझवा टोले का मामला खड्डा, कुशीनगर।…