कसया/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद में पर्यावरण संरक्षण के लिए नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान का असर जनपद के बाहर भी दिखने लगा है। इस क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरगावां में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत मनीष तिवारी ने अपनी बिटिया तन्वी के हाथों विंध्यवासिनी पार्क गोरखपुर में आम का पौधा लगवाते हुये प्रकृति से जुड़ने का प्रयास किया।
पौधरोपण कराते श्री तिवारी ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की जितनी सराहना की जाय कम है। आज हमने अपने आस पास प्रकृति का दोहन कर इतना अधिक प्रदूषण फैला रखा है कि यदि अब पर्यावरण संरक्षण हेतु सचेत नही हुये तो अपने अस्तित्व को बचाना मुश्किल होगा। उन्होंने अपने परिजनों, मित्रों से भी जन्मदिन पर पौधा लगवाने की बात कही। नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बिटिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिन पर पौधरोपण कराने हेतु पिता का आभार प्रकट किया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…