News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जरूरत मंदो को भेंट किया कम्बल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 25, 2022  |  5:58 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर जरूरत मंदो को भेंट किया कम्बल

कसया/कुशीनगर। भारत रत्न की उपाधि से विभूषित भारत मां के दो लाल महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर के बरवा जंगल स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरब टोला में स्मृति समारोह का आयोजन कर इन विभूतियों के जीवन चरित पर प्रकाश डालते हुए समाज के जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु कम्बल भेंट किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नयी दिशा के संयुक्त सचिव सीए अंजनी नंदन सिंह ने कहा कि महामना व अटल जी का व्यक्तित्व हम सबके लिए आदर्श है। समाज के निचले तबके के कल्याण, जरूरतमंदों की मदद व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को करने में ये दोनों अद्वितीय थे। इन दोनों विभूतियों का जीवन हमारे लिए प्रेरणा है और उसी के फलस्वरूप संस्थान द्वारा इनके जन्मदिन पर सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ समाज के जरूरतमंदों को कम्बल भेंट किया जा रहा। कम्बल भेंट करते हुए स्थानीय निवासी समाजसेवी प्रशांत चतुर्वेदी ने महामना व अटल जी के दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही।

इस अवसर पर विवेक पाल, विजय सिंह, राधेश्याम यादव, जय प्रकाश यादव, मंकेश राय, सतीश कौशिक इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking