News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व सीएम अखिलेश के निर्देश पर अग्नि पीड़ितों के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 11, 2023  |  4:29 PM

87 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व सीएम अखिलेश के निर्देश पर अग्नि पीड़ितों के परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधि मण्डल

पडरौना/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जनपद का एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा पडरौना अंतर्गत ग्राम माघी मठिया में बीते 10 मई को हुई आगजनी की घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया गया।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुकरुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में पूर्व एमएलसी रामअवध यादव,पूर्व प्रत्याशी रहे राजेश प्रताप् राव,पूर्व प्रत्याशी पडरौना विक्रमा यादव, के साथ-साथ राजेंद्र यादव, शाहिद लारी,इकबाल अंसारी, गिरीजेश यादव,रामेश्वर कुशवाहा,बिस्मिल्लाह अंसारी, कन्हैया कुशवाहा,आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे।समाजवादी पार्टी घटना की जानकारी प्राप्त कर मृतक परिवारों की आर्थिक सहायता के रूप में दस लाख रुपए तथा प्रभावित लोगों के परिजनों को पांच लाख रूपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की सामाजवादी पार्टी सरकार से मांग कर रही है। साथ ही साथ अहेतुक सहायता के रूप में आवास, पेंशन,अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराने की मांग की गई। घटना की पूरी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उपलब्ध करा दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। श्री राजेश प्रताप राव द्वारा पीड़ित परिवारों को नकदी के साथ-साथ बर्तन कपड़े व राशन भी उपलब्ध कराया गया है। समाजवादी पार्टी द्वारा मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी हर संभव मदद करने का वचन दिया है साथ ही साथ सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले आर्थिक सहायता में आनाकानी करने की दशा में संघर्ष करने का भी निर्णय लिया है।

आँखों के सामने ही जिंदा जल गई चार बेटियां व पत्नी,देखता रह गया बदनसीब दिव्यांग पिता

आपको बता दें कि माघी मठिया गांव में बुधवार को तीन बजे तेज पछुआ हवा चल रही थी। उसी दौरान दिव्यांग शेर मोहम्मद के घर के सामने स्थित नबी हसन की झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें शेर मोहम्मद के घर तक पहुंच गईं और उसके घर को भी चपेट में ले लीं। आग में घिरी शेर मोहम्मद की पत्नी और चारों बेटियां जिंदा जल गईं। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर शेर मोहम्मद चीखने-चिल्लाने लगे।बताते चले कि रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में रहने वाले दिव्यांग शेर मोहम्मद के साथ उनके दादा सफीद, दादी मोतीरानी,पत्नी फातिमा,बेटी कुलसुम,रोकई,अमीना, आयशा और दो माह की खतीजा घर में सोई थीं। उस दौरान तेज हवा चल रही थी।
धूप ज्यादा थी। घर के सामने नबी हसन की झोपड़ी थी। उसमें सूखी लकड़ियां भी रखी गई थीं। बताया जा रहा है कि वहीं से अचानक निकली आग से इनका घर जलने लगा।
आग की लपटों ने तेज पछुआ हवा के चलते सड़क की दूसरी तरफ स्थित दिव्यांग शेर मोहम्मद के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। घर में सो रहे शेर मोहम्मद के परिजन कुछ समझ पाते,तब तक उनके घर के बाहर बनी झोपड़ी में आग लग गई,गांव में शोर होने लगा।आग इतनी विकराल थी कि बच्चो को बचाने के लिए किसी की हिम्मतनहीं जुट पाई और घर में सो रहे सभी लोग उठ गए और चीखने-पुकारने लगे। लेकिन बाहर निकलने का रास्ता बंद हो चुका था।
चार बेटियां और मां एक कमरे में अंदर ही छिप गईं। शेर मोहम्मद के दादा-दादी और एक बच्ची कुलसुम दूसरे कमरे में छिप गए। जिस कमरे में मां और बेटियां छिपी थीं उसमें सामान अधिक होने की वजह से आग कमरे में फैल गई। इसमें पांचों की जलने से मौत हो गई।
उधर,दूसरे कमरे में छिपे शेर मोहम्मद के दादा-दादी और बेटी कुलसुम भी झुलस गई।ऑटो चालक शेर मोहम्मद उस समय पडरौना में था।आग लगने की सूचना पाते ही थोड़ी देर में घर पहुचा तो आंख के सामने घर और परिवार को जलते देखकर वह चीखने- चिल्लाने लगा। रोते-रोते अचेत हो जा रहे था। गांव के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
लेकिन तब तक शेर मोहम्मद पत्नी और चार बेटियां जल मर चुकी थीं। बड़ी बेटी कुलसुम तथा दादा सफीद व दादी मोतीरानी गंभीर रूप से झुलसे थे। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया,जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

सीएम ने लिया है घटना का संज्ञान

घटना की जानकारी होते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर ज्याजा लिया।घटना स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी रमेश रंजन व एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने पीड़ित परिजनों को अहेतुक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

सीएम यूपी योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया तथा चार चार लाख रूपये देने की घोषणा की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking