कसया/कुशीनगर। कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए उपजिलाधिकारी कसया के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों में कम्बल का बितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में लेखपाल अंग ध्वज पासवान ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के महन्थ अवैद्यनाथ नगर स्थित सिसवा – महन्थ में आधा दर्जन महिला व पुरुष वृद्धों को कम्बल ओढ़ाया।
कम्बल पाकर खुश बुजुर्गों ने प्रशासन को धन्यबाद दिया। लेखपाल श्री पासवान ने बताया कि लेखपाल क्षेत्र संख्या 28 और 22 के गांव अनिरुद्धवा, डुमरी, सिसवा, धोकरहा, बेलवा दुर्गा राय, खोराबर, नरायनपुर आदि गांवों में कम्बल वितरित किया गया है और आगे भी कम्बल वितरण प्रशासन के निर्देश पर जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। इस अवसर पर भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, मन मोहन गोंड़ आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…