News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर झंडारोहण का वृहद कार्यक्रम किया गया तैयार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  5:54 PM

469 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर झंडारोहण का वृहद कार्यक्रम किया गया तैयार

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिनाँक 11 से 17 अगस्त 2022 स्वतंत्रता सप्ताह तथा दिनांक 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के मुख्य सचिव महोदय के निर्देश के अनुपालन के क्रम में जनपद के प्रमुख विभाग नगर निकाय, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सेवायोजन विभाग, जिला युवा कल्याण विभाग, समस्त एम ओ आई सी, जिला पंचायत राज विभाग, जिला पूर्ति विभाग, उप निदेशक कृषि, वन विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, पशुपालन विभाग के द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह हेतु माइक्रोप्लान की समीक्षा की गई।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

ए डी एम ने बताया कि अब तक जनपद में फहराए जाने वाले राष्ट्रीय झंडे जिसमें एम एस एम ई से 1,20000 तथा विभिन्न एनजीओ /फर्मों के माध्यम से 3,90000 झंडे, इस प्रकार कुल 5,10000 झंडे प्राप्त होकर विभिन्न विभागों द्वारा वितरित किए जा चुके हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नगर विकास द्वारा सभी 12 नगर निकाय जिसमे 03 नगर पालिका कुशीनगर, पडरौना, हाटा व 09 नगर पंचायतें सुकरौली, रामकोला, खड्ड, छितौनी, तमकुहीराज, सेवरही, दुदही, फाजिलनगर, कप्तानगंज में कुल उपलब्ध नगरीय क्षेत्रों में 88572 मकानों/ व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का माइक्रो प्लान बनाकर समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को वार्ड वार, सेक्टर वार व जोन वार बृहद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कराए जाने के साथ-साथ झंडारोहण का कार्यक्रम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग तथा जनपद के समस्त तहसीलों एवं ग्रामीण क्षेत्र के 5,50000 मकान व समस्त प्रकार के व्यवसायिक प्रतिष्ठान/ विद्यालय महाविद्यालय /संस्था में झंडारोहण का वृहद कार्यक्रम तैयार किया गया है जिसकी आज समीक्षा की गई है।

अपर जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि इस क्रम में नगर पालिका कुशीनगर द्वारा 15 अगस्त को सायंकाल कवि सम्मेलन करवाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न कलाकारों को 15 अगस्त के दिन कलक्ट्रेट मुख्यालय, विकास भवन, समस्त तहसील,खंड विकास कार्यालय पडरोना में कार्यक्रम कराए जाएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसके साथ साथ 15 अगस्त के दिन ही बृहद रूप से वृक्षारोपण अभियान समस्त विभागों द्वारा कराया जाएगा। जिसका माइक्रोप्लान वन विभाग द्वारा तैयार कर समस्त विभागों को दिया जा चुका है और ए डी एम ने बताया कि समस्त चौराहों पर तिरंगा कलर देने के लिए तथा 15 अगस्त के दिन तिरंगा लाइट लगाने के वृहद निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के लिए बृहद स्तर पर संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking