News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी-112 जागरूक कालर श्री संदीप गुप्ता हुए सम्मानित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 15, 2021  |  7:03 PM

550 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी-112 जागरूक कालर श्री संदीप गुप्ता हुए सम्मानित WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) ।आज रविवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा जनपद कुशीनगर के जागरूक कालर संदीप गुप्ता को प्रशस्ति पत्र व पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल का प्रतीकात्मक माडल देकर सम्मानित किया गया।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...


सम्मानित होने का यह है कारण!

कालर संदीप गुप्ता ने UP-112 पर काल करके दिनांक 16.07.2021 को सूचित किया कि ग्राम भेड़ी जंगल पंचायत भवन के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है, जिस पर UP-112 की पीआरवी संख्या-UP-32 DG 2524 द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। मुसीबत के समय में दूसरे के लिए UP-112 की सहायता लेने वाले संदीप गुप्ता को देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया।ad3


आप जरूर पढ़े!

प्रदेश भर के जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल कर अथवा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से UP-112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है, जैसे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों हेतु, आत्महत्या का प्रयास, भटके/गुमशुदा बच्चों/ बुजुर्गों एवं महिलाओं की सूचना आदि प्रमुख है। थर्ड पार्टी कालर की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुंचकर सहायता पहुंचाने का कार्य करती है। पुलिस कर्मी दुर्घटना में घायलों को एंबुलेंस या पीआरवी की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचा कर जीवन रक्षक का कार्य करते हैं। नागरिक निर्भीक होकर किसी दूसरे के लिए आपात स्थिति में पुलिस की सहायता ले सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए UP-112 के अधिकारियों द्वारा थर्ड पार्टी कालर को लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। जागरूक नागरिकों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए घायल, बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए भी UP -112 की मदद ली जाती है।ad2


ad1

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking