News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आयोजित की गयी गोष्ठी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 14, 2022  |  2:58 PM

539 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर आयोजित की गयी गोष्ठी

कुशीनगर । गुरुवार को डा0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर जनपद के प्रत्येक थाना परिसर में गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें थाना क्षेत्र में विगत पांच वर्षों के अन्तर्गत घटित एससी/एसटी अधिनियम से संबंधित मुकदमों के पीड़ित पक्ष व वादीगण के साथ-साथ क्षेत्र के सम्मानित एससी /एसटी के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, वकील, पत्रकार, डाक्टर्स एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि तथा अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति/संस्थान जो एससी/एसटी वेलफेयर के लिए कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा गोष्ठी में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद कुशीनगर के *थाना कसया में पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर* द्वारा सर्वप्रथम डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात उपस्थित रहकर सभी आगन्तुकों की समस्याओं का अनुश्रवण किया गया व समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही *थाना को0 पडरौना पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन्द्र पटेल* द्वारा डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उपस्थित सभी लोगों की समस्याओं को सुना गया व उनके द्वारा पूर्व में पंजीकृत कराये गये मुकदमों का शीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए तथा थाने पर प्राप्त समस्त प्रार्थना पत्रों का रजिस्टर में अंकन करने हेतु निर्देशित किया गया

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगणों द्वारा अलग-अलग थानों पर उपस्थित रहकर गोष्ठी का संचालन किया गया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। साथ ही उ0प्र0 सरकार द्वारा उन्हे प्रदान की जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी से अवगत कराया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा जनपद के समस्त थानो के सभी बीट पुलिस अधीकारीयों को अपने-अपने बीट क्षेत्र में जहां एससी/एसटी समुदाय के लोग निवास करते है वहां जाकर भ्रमण करने एवं वहां लोगों से वार्ता करते हुए उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त करने व यदि उनकी कोई समस्या हो तो यथा सम्भव उसका निवारण कराने के निर्देश दिये गये।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking