पडरौना/कुशीनगर। नाग पंचमी के अवसर पर श्री शिरडी साईं बाबा के भक्ताें ने मंगलवार को पडरौना नगर में शोभायात्रा निकाली। इस दौरान साईं बाबा की पालकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। शाम चार बजे से निकली यह शोभायात्रा पडरौना नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए तुलसी आवासीय कालोनी पहुंची। शोभायात्रा में शामिल साईं भक्त ‘साईं बाबा की जय’ का जयघोष करते हुए चल रहे थे।
पिछले कई वर्षों से भक्ताें की ओर से शिरडी वाले साईं बाबा की शोभायात्रा निकाली जाती है। इस दौरान साईं बाबा की पालकी भी होती है। इसे भक्त अपने कंधे पर ढोते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। मंगलवार को तुलसी आवासीय कालोनी से शोभायात्रा निकाली गई, जो पडरौना नगर के सुभाष चौक, कोतवाली रोड, तिलक चौक, आेंकार मंजूषा, बावली होते हुए पुन: तुलसी आवासीय कालोनी पहुंचकर समाप्त हो गई। बारिश की परवाह किए बगैर साईं भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह,सदर विधायक भाजपा मनीष जायसवाल मंटु,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अरुण कुमार,नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,मोंटी सलूजा,प्रीतम शाहा,किसन जायसवाल,मनोज मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…