News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, आठ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद गांव की पोखरी हुई अतिक्रमण मुक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 14, 2023  |  9:08 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण, आठ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद गांव की पोखरी हुई अतिक्रमण मुक्त

कुशीनगर।पडरौना तहसील क्षेत्र के गांव साड़ी खुर्द के टोला बंजारा पट्टी में बुधवार को पोखरी पर हुए अवैध कब्जे को तहसील प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटवाया।तहसील प्रशासन बुल्डोजर लगाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही अभी करने की कोशिश कर रहा था कि एक महिला अतिक्रमणकारी ने स्वयं अपना अतिक्रमण हटाना चालू कर दिया,जबकि अन्य का तहसील प्रशासन ने जेसबी लगाकर हटवा दिया।

आपके लिए और..- मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

ज्ञात हो कि उक्त गांव के पोखरी गाटा संख्या 258 पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी आदि डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था।जिसको हटाने के लिए ग्रामीण वर्ष 2015 से ही संघर्ष कर रहे थे।

ग्रामीण डीएम,संपूर्ण समाधान दिवस,थाना दिवस,गांव में लगे चौपाल में पहुँचे जनपद के नोडल अधिकारी के समक्ष गुहार लगा चुके थे लेकिन कामयबी नहीं मिल सकी थी।जबकि एक ग्रामीण द्वारा इसको लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल किया गया था जिसके आदेश पर पडरौना तहसीलदार सुमित सिंह के निर्देश पर पहुँचे नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया।इस तरह से ग्रामीणों के आठ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद गांव की पोखरी अतिक्रमण मुक्त हो सकी।समसुद्दीन अंसारी,लक्ष्मी गोड़, दीपनारायण,श्रीनारायण गोड़, सुकई गोड़,बेचनी देवी ने झोपड़ी डालकर पोखरी पर अतिक्रमण किया गया था जिसमें से बेचनी देवी ने अतिक्रमण मुक्त कराने पहुँची टीम को देखते ही अपनी झोपड़ी हटा ली जबकि अन्य का जेसीबी द्वारा प्रशासन ने हटवा दिया।

इस दौरान एसओ रविन्द्रनगर धूस राजेश मिश्र,एसआई सन्तोष कुमार सिंह,लेखपाल राधेश्याम मणि,गजेंद्र सिंह,शशिभान सिंह,सुनीत अग्रहरी,सरिता भारती,अनिल सिंह आदि पुलिस जवान व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking