हाटा/कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के निकट नहर के सामने फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन की ठोकर से बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मंगलवार देर रात लगभग 10.15 बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमित राय पुत्र संजय राय उम्र 32 वर्ष व अभिषेक राय पुत्र महंथ राय उम्र 30 वर्ष अपनी बुलेट बाइक से हाटा से गोरखपुर की तरफ जा रहा था कि वह अभी ढाढा संतुष्टि ढाबा के आगे नहर के सामने एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोर से ठोकर मार दिया जिससे अमित कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई तथा अभिषेक राय गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क मार्ग से जा रहे एक राहगीर ने 112 नं पीआरबी पुलिस को सूचना दिया जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एम्बुलेंस सेवा को बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहीं मृतक अमित के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु कार्यवाही किया।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…