आयुष्मान कार्ड,आधार, बिजली बिल, डीजीपे,पीएमजीदिशा, डाक सेवा आदि पर आयोजित हुई कार्यशालाl
कुशीनगर। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस द्वारा ब्लाक स्तरीय वीएलई प्रशिक्षण कार्यशाला बृहस्पतिवार को विकास खंड मोतीचक के सभागार में ग्राम स्तरीय उद्यमियों को डिजिटल सेवाओं की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक गौरव पांडेय के द्वारा ग्राम स्तरीय उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का प्रशिक्षण बारीकी से दिया गया।जिसमें ऑनलाइन सेवाओं,आईआरसीटीसी, डीजीपे,आईएपी,प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान आदि की सेवा के बारे में विधवत जानकारी दी गयी जिससे कि बिना किसी कठिनाई के वीएलई अपना काम बेहतर ढंग से कर पाए।जिलाधिकारी के मार्गदर्शन तथा सीडीओ के निर्देशन में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों के बन रहे आयुष्मान कार्ड में और तेजी लाने को कहा गया।कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने कहा की डिजिटल सेवाओं जैसे प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान,
दिव्यांग कौशल विकास आदि पर अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें।कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ने उपस्थित प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे सेवाओं का डेमो करके दिखाया एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला मे मौजूद वीएलई बंधुओं की समस्या सुन उसका निराकराण कराया गया।
इस अवसर पर विशाल,रिजवान, दीपक कुमार मल्ल,राजन गुप्ता आदि वीएलई मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…