साखोपार/कुशीनगर ।रविन्द्र नगर स्थित विकास भवन सभागार में एक दिवसीय मेरा गांव मेरी धरोहर संबंधित कार्यशाला का आयोजन हुआ।कार्यशाला में सीएससी संचालकों को मेरे गांव मेरी धरोहर संबंधित जानकारियां लखनऊ से पुरातत्व विभाग से आए ज्ञानेंद्र कुमार रस्तोगी द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे ऐतिहासिक कालीन के अवशेष या स्तूप हैं उनका संरक्षण जरूरी है।जो भी ऐतिहासिक धरोहर है, उन्हें हमे संजों कर रखना चाहिए।
सीएससी जोन चार के स्टेट मैनेजर विकास कुमार एवं जिला प्रबंधक गौरव पांडेय व जिला प्रबंधक उत्कर्ष दीक्षित द्वारा सीएससी से संबंधित सेवाओं के बारे में केंद्र संचालकों को विस्तृत रूप से बताया गया।तथा उनकी समस्याओं को सुन उसका समाधान भी किया गया।
इस अवसर पर केंद्र संचालक अमित,जियाउल हक,देवेंद्र सोनू कुमार,सोहन गौतम,आफ़ताब आलम,अब्दुल मजीद आदि उपस्थित रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…