News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मशीन के पट्टे में फसने से एक व्यक्ति की मौत

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 10, 2022  |  6:08 PM

790 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मशीन के पट्टे में फसने से एक व्यक्ति की मौत

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रहसू जनोवीपट्टी निवासी एक व्यक्ति का पैर गेहूं पीसते समय मशीन के पट्टे में फंस गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आज की हॉट खबर- बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहसूज नोवीपट्टी गांव के पुरैना पश्चिम टोला निवासी पारस कुशवाहा 47 घर के पास आटा चक्की चलाकर गेहूं पीस रहे थे। इसी समय मशीन के पट्टे में उनका पैर फंस गया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें कसया सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारस परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

संबंधित खबरें
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
झपट्टामार गैंग पर पुलिस का शिकंजा: बैग, नकदी और बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल
हाटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात बाइक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है,…

अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल
अंबेडकर जयंती पर लाए बदलाव : शिवदयाल

अहिरौली बाजार क्षेत्र के समाज सेवी शिवदयाल ने मिडिया से बातचीत के दौरान बताया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking