News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पिकप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गम्भीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 7, 2024  |  9:12 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पिकप और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गम्भीर
  • हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे के समीप तेज रफ्तार पिकप की बाइक से हुई टक्कर

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा- नेबुआ एनएच मार्ग पर स्थित बेलवनिया बंधे के समीप बुधवार को एक मालवाहक पिकप और बाइक में जबरदस्त भीडंत हो गई। दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस ने सीएचसी तुर्कहा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया, वहीं दूसरा युवक का इलाज चल रहा है।

आपके लिए और..- चोरी की भैंसों संग पिकप दौड़ा रहे थे दो युवक,...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे के समीप बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के नरकहवा निवासी मन्नु पुत्र गाजर मुसहर 30 वर्ष व दहारी पुत्र डाढू 27 वर्ष मोटरसाइकिल से किसी कार्य से बेलवनिया से नेबुआ की तरफ जा रहे थे वहीं नेबुआ की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने जबरदस्त टक्कर मार दिया और चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष अजय पटेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से दोनों को सीएचसी तुर्कहां भेजवाया जहां चिकित्सक ने मुन्नू को मृत्यु घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो मिलने पर हनुमानगंज पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं घटना सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking