कुशीनगर। उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार ने बताया कि अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, ओडीओपी सेल, उद्योग निदेशालय, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर में आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में “वोकल फार लोकल” की अवधारणा पर स्थानीय ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 23, 24 एवं 25 सितम्बर 2022 में तीन दिनों तक किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
अतएव दिनांक 23 से 25 सितम्बर 2022 तक उक्त तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी के माध्यम से ओडीओपी उद्यमियों / हस्तशिल्पियों के उत्पादों की बिक्री भी की जायेगी। जनपद के ओडीओपी उद्यमियों / हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों सहित प्रतिभाग किए जाने हेतु एतद्व्दारा सूचित किया जाता है तथा अनुरोध है कि वे प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 20.09.2022 तक कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रामकोला रोड, औद्योगिक आस्थान, पडरौना, कुशीनगर में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…