News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीवानी न्यायालय कसया में हुआ आयोजन, भेंट किया गया श्रद्धा सुमन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:02 PM

458 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीवानी न्यायालय कसया में हुआ आयोजन, भेंट किया गया श्रद्धा सुमन
  • पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद किये गये डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को दीवानी न्यायालय कसया में अधिवक्ताओं के साथ मिलकर देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाते हुये न्यायालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन भेंट कर 2 मिनट की मौन भावांजलि दी गयी।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

कार्यक्रम अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद राष्ट्रपति के साथ साथ एक महान स्वतंत्रता सेनानी व सफल अधिवक्ता था। उनका व्यक्तित्व सादगी से भरा था। वे दीन दुखियों की मदद में सदैव आगे रहते थे। देश को आजाद कराने के लिये जेल तक गये। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने कहा कि राजेन्द्र बाबू का जीवन हम सबके लिए आदर्श है और हमें उनके दिखाये रास्ते पर चलने की जरूरत है।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता पुनीत श्रीवास्तव व उपस्थित लोगों का आभार नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री दीनदयाल मल्ल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ कुमार, अरविंद द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अरुण राय, जयश्री सिंह, सुबोध पाठक, सुमित त्रिपाठी, राकेश तिवारी, सुरेश पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking