News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूली वाहन के चालकों एवं परिचालकों के साथ मीटिंग की गयी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 5, 2022  |  4:16 PM

543 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूली वाहन के चालकों एवं परिचालकों के साथ मीटिंग की गयी आयोजित WhatsApp

कुशीनगर। आज शनिवार को यातायात माह नवम्बर के पाँचवें दिन पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा मय यातायात टीम द्वारा पडरौना शहर के जयपुरिया स्कूल में पहुँचकर स्कूली वाहन से सम्बन्धित स्कूल के चालकों एवं परिचालकों के साथ मीटिंग आयोजित की गयी जिसमें स्कूली बस चालकों को ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ वाहन चलाने, शराब पीकर एवं मोबाइल पर बात करते समय किसी भी दशा में वाहन न चालने, निर्धारित गतिसीमा में वाहन चलाने तथा शीतऋतु में वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने, वाहन में बैठे बच्चो को किसी भी दशा में शरीर का कोई भी अंग बाहर न निकालने हेतु निर्देशित करने तथा इसे सुनिश्चत करने, बच्चो को सुरक्षित सड़क पार कराने तथा प्रबंधक जयपुरिया स्कूल को बिना फिटनेस के स्कूली बसों को रोड पर न चलने हेतु निर्देशित करते हुए यातायात नियमों से जागरूक किया गया तथा शहर में भ्रमणशील रहकर अपने वाहन पर यातायात जागरूकता से सम्बन्धित आडियो क्लिप के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए यातायात नियमों का पालन करने हेतु विनम्र अनुरोध किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

यातायात निरीक्षक द्वारा स्कूल बस चालकों को बच्चों के सुरक्षित यात्रा एवं सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु एक संरक्षक एवं जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार एवं वाहनों का परिचालन करने हेतु प्रेरित किया गया। यातायात निरीक्षक द्वारा इस कार्यक्रम के लिए उचित प्लेटफार्म देने हेतु दीपनरायण अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking