News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिले के समस्त थानो पर हुआ “वादी संवाद दिवस” का आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 20, 2022  |  2:26 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिले के समस्त थानो पर हुआ “वादी संवाद दिवस” का आयोजन

कुशीनगर । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर, जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा प्रत्येक बुधवार को चलाये जा रहे “वादी संवाद दिवस” अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में जनपद कुशीनगर के सभी थानों पर वादी संवाद दिवस का अभिनव आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा थाना नेबुआ नौरंगिया पर तथा क्षेत्राधिकारी कसया पियूषकान्त राय द्वारा थाना हाटा पर एवं क्षेत्राधिकारी तुमकुहीराज फूलचंद द्वारा थाना पटहेरवा पर व प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी द्वारा तरयासुजान थाना परिसर में मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित किया गया तथा विवेचको को अतिशीघ्र गुण-दोष के आधार पर विवेचनाओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इसी क्रम में समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने पर क्षेत्र से आये हुए मुकदमा वादियों से संवाद स्थापित करते हुए विवेचकों द्वारा मुकदमा वादियों को विवेचना की प्रगति से अवगत कराया गया।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking