कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। शुक्रवार दो दिवसीय यात्रा पर कुशीनगर तथागत की दर्शन करने आयी भारत मे थाईलैंड की नई राजदूत सुश्री पट्टरट हांग थांग ने शनिवार को बुद्ध स्थली स्थित मुख्य मंदिर में पहुंचकर धम्म पाठ किया और बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और भारत – थाईलैंड के खुशहाली की कामना की।
बीते शुक्रवार की शाम को थाई बुद्ध बिहार पहुंचीं सुश्री हांग थांग ने सुबह मुख्य मंदिर अपने दूतावास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहुंचीं और भगवान बुद्ध का पूजन अर्चन किया। इसके बाद वर्मी बुद्ध बिहार के प्रमुख व भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदन्त ज्ञानेश्वर का दर्शन किया और उनके दीर्घायु की कामना की। मन्दिर परिसर में कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया और ऊनसे बुद्ध स्थली के पुरातात्विक महत्व व विकास के बारे में बताया। राजदूत सुश्री थांग ने कुशीनगर के विकास को लेकर थाईलैंड की सरकार की योजना के बावत चर्चा करते हुए कहा कि आवागमन को लेकर भारत व म्यांमार की सीमा पर बन रहे सड़क मार्ग में हमारी सरकार सहयोग करेगी ताकि कोलकाता व भारत मे अन्य जगहों पर आना जाना पर्यटकों के लिए आसान हो। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि कुशीनगर एयरपोर्ट से जल्द उड़ान हो। इसके लिए वह पूर्व में मुख्यमंत्री से मिल चुकी हैं। उन्होंने कुशीनगर में अस्थाई पासपोर्ट कार्यालय खोलने की भी बात कही। इस दौरान उनके स्टाफ के अलावे पुरातत्व सहायक शादाब खान, भिक्षु निफोन, भन्ते किती फान, भन्ते तवांग, थाई मन्दिर प्रबन्धक अम्बिकेश कुमार त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, गौतम शर्मा आदि मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…