News Addaa WhatsApp Group Join करें

तहसील परिसर से गायब हुई बाइक को कुशीनगर चौकी पुलिस ने किया बरामद

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 26, 2023  |  10:28 PM

75 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तहसील परिसर से गायब हुई बाइक को कुशीनगर चौकी पुलिस ने किया बरामद
  • जिम्मेदारी मिलने के 24 घंटे के अंदर कुशीनगर चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय ने बाइक को किया बरामद

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के तहसील परिसर से शनिवार शाम को चोरी हुई बाइक को कुशीनगर चौकी पुलिस ने बरामद कर लिया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को कसया थाना क्षेत्र के तहसील परिसर कसया से टीवीएस स्टार बाइक गायब हो गयी थी। पीड़ित ने थाना पर बाइक की बरामदगी के लिए तहरीर दिया था,इस पर तुरंत थानाध्यक्ष डॉ आशुतोष तिवारी जांच पड़ताल में जुट गए।जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कसया ने कुशीनगर चौकी प्रभारी विवेक पांडेय को 24 घंटे पूर्व ही गाड़ी खोजने की जिम्मेदारी सौंपी थी।जिम्मेदारी मिलने के 24 घंटे के अंदर चौकी प्रभारी कुशीनगर विवेक पांडेय व सिपाही रवि प्रकाश सिंह ने गाड़ी को बरामद कर लिया।इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुशीनगर विवेक पाण्डेय ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद जांच शुरू कर खोजबीन में जुट गया था, मंगलवार शाम को विशुनपुरा कट के पास से बाइक को बरामद कर लिया गया है,उसके बाद बाइक को चौकी पर लाकर वाहन स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया है।बाइक पाकर वाहन स्वामी पत्रकार बृजबिहारी त्रिपाठी ने थानाध्यक्ष कसया डॉ आशुतोष तिवारी सहित चौकी इंचार्ज विवेक पाण्डेय व सभी पुलिसकर्मियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking