News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: लंपी स्किन बीमारी से पशुपालकों में दहशत, दो पशुओं की मौत विभाग सतर्क 

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 1, 2023  |  2:33 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: लंपी स्किन बीमारी से पशुपालकों में दहशत, दो पशुओं की मौत विभाग सतर्क  WhatsApp
Responsive image
खड्डा/कुशीनगर। वायरस इस वक्त पशुओं पर कहर बनकर टूट रहा है। कुशीनगर जनपद के खड्डा एवं दुदही इलाके के बिहार वार्डर क्षेत्र के गावों में पशुओं को स्किन डिजीज रोग धीरे-धीरे फैल रहा है। खड्डा क्षेत्र में दो पशुओं की इस तरह की बीमारी के लक्षण मिले और दोनों की मृत्यु हो गई।विकास खण्ड के तकरीबन दर्जनों गांवों के गोवंशो में इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। अब देखना यह है कि पशुपालन विभाग इस बीमारी को महकमें में बचाव के लिए क्या तैयारियां कर रहा है!
क्या है बीमारी के लक्षण : एक्सपर्ट्स के मुताबिक लंपी एक वायरल डिजीज है, जो संक्रमित पशुओं से अन्य पशुओं में बेहद तेजी से फैलती है। लंपी वायरस खून चूसने वाले कीड़ों, मच्छर की कुछ प्रजातियों और पशुओं के कीड़ों के काटने से फैलता है। वहीं पशुपालकों ने बताया कि पशुओं में बुखार आना, नांक से पानी आना, पशुओं के पूरे शरीर गांठ पड़ जाना, गांठ जैसे फफोले पड़ना और मवाज लिए फूटना, पैरों में घाव बन जाने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं।
दो पशुओं की मौत, पशुपालक हैरान: खड्डा विकास खण्ड के रामपुर गोनहा गांव के चनरहा टोले पर दिनेश गुप्ता के एक साल की बछिया इस तरह के बीमारी के चपेट में आई और उसकी मृत्यु हो गई। दो अन्य पशु भी चपेट में हैं। वहीं इसी गांव के भरपटिया टोला निवासी कालीचरन के गोवंश की भी मौत हो गई।
पशुओं के स्कीन डिजेज बीमारी से प्रभावित गांव: खड्डा इलाके के मदनपुर सुकरौली, रामपुर गोनहा, बोधीछपरा, सोहरौना, रामपुर जंगल, छितौनी, खेमनछपरा, दरगौली आदि दर्जनों गांवों के पशुओं में धीरे- धीरे इस तरह की बीमारी पशुओं में पनप रही है। इसी तरह दुदही क्षेत्र के बिहार वार्डर से सटे गांवों में ऐसे लक्षणों वाले पशु देखे जा रहे हैं।
क्या कहते हैं एसडीएम खड्डा: इस संबंध में एसडीएम आशुतोष का कहना है कि पशुपालन विभाग के चिकित्साधिकारी को संबंधित क्षेत्र में दौरा कर समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं।
क्या कहते हैं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि लंपी वायरल का प्रकोप जनपद में होने की जानकारी है। प्रभावित गांवों में मेडिकल टीम गठित कर उपचार कराया जा रहा है। पशुपालक बीमारी से घबडाए नहीं, उपचार से बीमारी ठीक हो जाएगी। संक्रमित पशुओं को (आइसोलेट) करें, अन्य पशुओं से दूर कर उपचार कराएं। लगातार निगरानी एवं टीके का प्रवंध भी कर लिया गया है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking