News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आरक्षित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में किया गया आंशिक संशोधन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 24, 2023  |  3:45 PM

610 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आरक्षित जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में किया गया आंशिक संशोधन

कुशीनगर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी (नगरीय निकाय) रमेश रंजन द्वारा आरक्षित जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में आंशिक संशोधन किया गया है साथ ही निर्देशित किया गया है कि अपने सहायक जोनल मजिस्ट्रेट के समस्त कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र और निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से उत्तरदाई होंगे। सहायक जोनल मजिस्ट्रेट निर्वाचन के दौरान अपने जोनल मजिस्ट्रेट से निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिला मजिस्ट्रेट जिला निर्वाचन अधिकारी ( नगरी निकाय) निर्वाचन हेतु नगर पालिका परिषद पड़रौना को 3 जोन में विभक्त किया गया है। नगरपालिका परिषद कुशीनगर को भी 03 जोन में विभक्त किया गया है । नगरपालिका परिषद हाटा को 02 जोन में विभक्त किया गया है। नगर पंचायत रामकोला को 02 जोन में, नगरपंचायत कप्तानगंज को 02 जोन में, नगर पंचायत खडडा 01 जोन, नगरपंचायत छितौनी 01 जोन, नगर पंचायत सेवरही 02 जोन में नगरपंचायत तमकुहीराज 01 जोन, नगरपंचायत दुदही 01 जोन, नगरपंचायत सुकरौली 01 जोन, नगर पंचायत मथौली 01 जोन, तथा नगरपंचायत फाजिलनगर को 01 जोन में विभक्त कर समस्त नगरपालिका/नगर पंचायतों में एक-एक रिजर्व जोन स्थल नामित किया गया है।जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने उक्त सभी जोन (21)हेतु सहायक जोनल मजिस्ट्रेट सहित 13 रिजर्व सहायक जोनल मजिस्ट्रेट नामित किये हैं जिन्हें वार्डवार / बूथवार कार्यक्षेत्र आंटित किये गए हैं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking